जॉब्स

Rajasthan Police Vacancy 2025: राजस्थान पुलिस में भर्ती का सुनहरा मौका, कांस्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती शुरू

Rajasthan Police Vacancy 2025 Notification: राजस्थान में पुलिस में सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस में 9617 पद खाली है, उम्मीदवार 28 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं, जानें क्या है लास्ट डेट

Image

राजस्थान पुलिस में भर्ती का सुनहरा मौका

Rajasthan Police Vacancy 2025 Online Apply: क्या आप भी राजस्थान पुलिस में नौकरी की तलाश में हैं? यदि हां, तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान पुलिस की ओर से 9617 पदों पर विभिन्न जिला, यूनिट, एवं बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर और चालक के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीदवार इसी महीने से Rajasthan Police Vacancy 2025 Online Form भर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू की जाएगी। (Rajasthan Police Vacancy 2025 Last Date) उम्मीदवार 17 मई 2025 तक कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पांडेय के अनुसार, राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत विभिन्न जिला, यूनिट व बटालियन में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है।

देखें आधिकारिक खबर

उम्मीदवार ध्यान दें

उम्मीदवार Rajasthan Police Vacancy 2025 Online Form जल्द से जल्द भर लें, ताकि बाद में यदि ऑनलाईन आवेदन पोर्टल पर कोई तकनीकी समस्या आ जाए, तो आपको कोई मलाल न रहे। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम दिनांक के पश्चात 03 दिन तक आवेदन पत्र में किसी भी तरह की गलती सुधार के लिये वेबसाईट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

Rajasthan Police Vacancy 2025 Notification के तहत, Rajasthan Police Vacancy 2025 Online Apply Date आने के बाद आप police.rajasthan.gov.in या http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर से आवेदन कर सकेंगे।

अभी Rajasthan Police Vacancy 2025 Exam Date को लेकर कोई खबर नहीं आई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article