Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर आज यानी 28 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 18 मई से 20 मई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 9617 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), प्रोफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
Rajasthan Police Constable Bharti 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी लेवल 2025 भी पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
How to apply for Rajasthan Police Constable Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Rajasthan Police Constable Application 2025: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 28 अप्रैल से 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
