Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Application Extended: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर 25 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई निर्धारित की गई थी।
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 9617 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी लेवल 2025 भी पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
How to apply for Rajasthan Police Constable Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Rajasthan Police Constable Notification 2025: ऐसे होगा चयन
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), प्रोफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थिों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
