जॉब्स

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में तीन हजार से अधिक पदों पर नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 18, 2022, 07:44 PM IST

Rajasthan Sarkari Naukri 2022, Rajasthan Nursing Officer and Pharmacist Recruitment 2022: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, जयपुर ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2022, Rajasthan Nursing Officer and Pharmacist Notification 2022: राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, जयपुर ने नर्सिंग ऑफिसर /फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी राजस्थान सरकारी नौकरी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 24 नवंबर 2022 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर निर्धारित की गई है।

Sarkari Bharti 2022: कितना मिलेगा वेतन

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में कुल 3303 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नर्सिंग ऑफिसर के 1289 पद और फार्मासिस्ट के 2020 पद शामिल है। नर्सिंग ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 और फार्मासिस्ट पदों के लिए लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।

Govt Jobs 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan Sarkari Naukri 2022: ऐसे होगा चयन

राजस्थान में इस सरकारी नौकरी के लिए चयन किया लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Sarkari Naukri Notification 2022: यहां करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com या rajswasthya.nic.in पर 24 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और राजस्थान की क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article