Mainpuri SSR News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एसएसआर (Special Summary Revision) के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक इंटर कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, एसएसआई प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। प्रशासन का कहना है कि ये कर्मचारी मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े काम को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बरत रहे थे।
इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहे एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि एसएसआर जैसे महत्वपूर्ण काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के इस एक्शन से एसएसआर के काम में लगे अन्य कर्मचारियों को भी सख्त संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जा सकती है।
