WBPSC JE Exam 2022, WBPSC Junior Engineer Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर 7 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू की जाएगी।
WBPSC JE Exam 2022: कितना मिलेगा वेतन?
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल में जूनियर इंजीनियर (सिविल /मैकेनिकल /इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों को पे बैंड 4 के तहत 9000 रुपए से 40500 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। साथ ही 4,400 रुपए ग्रेड पे मिलेगा।
WBPSC JE Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 36 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी।
WBPSC JE Exam 2022: ऐसे होगा चयन
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड भी आयोग की वेबसाइट पर ही जारी होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
WBPSC JE Application: इतना देना होगा शुल्क
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 नवंबर से 7 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 160 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
