MPPEB Recruitment 2022, Sarkari Naukri 2022, MP Excise Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 24 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू की जाएगी।
MPPEB Excise Constable Vacancy: कितने पद खाली?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक यानी एक्साइज कांस्टेबल के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19500 रुपए से 62000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
MPPEB Excise Constable Exam: ऐसे होगा चयन
एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, विज्ञान एवं सरल अंकगणित से कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2023 से दो पाली में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
MPPEB Excise Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता की बात करें तो एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में कुछ साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 152.4 सेमी निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास भी अप्लाई कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
MPPEB Excise Constable Application: इस वेबसाइट कर करेें अप्लाई
अभ्यर्थी मध्य प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर 10 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।
