जॉब्स

Rajasthan 4th Grade Recruitment: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती आवेदन पत्र में संशोधन का मौका, 16 अक्टूबर तक कर सकते हैं करेक्शन

Rajasthan grade 4 direct recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के लिए अभ्यर्थियों को संशोधन के अंतिम अवसर प्रदान किए जा रहे है। अभ्यर्थी ऑनलाईन माध्यम से दिनांक 16 अक्टुबर 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।

Image

Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025

Rajasthan grade 4 direct recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के लिए अभ्यर्थियों को संशोधन के अंतिम अवसर प्रदान किए जा रहे है। जो अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों में सुधार करना चाहते हैं, उनके पास अंतिम मौका है। अभ्यर्थी ऑनलाईन माध्यम से दिनांक 16 अक्टुबर 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में विशेषकर श्रेणी, उप श्रेणी, प्राथमिकता, वैवाहिक स्थिति, टीएसपी क्षेत्र, इत्यादि में त्रुटि गलत होने से परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है। इसलिए अभ्यर्थी आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इसके बाद सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग के अध्यक्ष आलोक राज शर्मा ने X पर पोस्ट के माध्यम से करेक्शन विंडो खुलने की जानकारी दी है।

300 रुपये शुल्क

ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी OTR में दर्ज सूचनाओं जैसे फोटो, हस्ताक्षर एवं शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त अन्य सूचनाओं में निर्धारित रूपये 300/- का शुल्क ऑनलाईन भुगतान कर संशोधन कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी विभागों की प्राथमिकता में भी संशोधन कर सकेगें।

आवेदन में संशोधन हेतु बोर्ड द्वारा कोई भी ऑफलाईन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में विशेषकर श्रेणी, उप श्रेणी, प्राथमिकता, वैवाहिक स्थिति, टीएसपी क्षेत्र, इत्यादि में त्रुटि गलत होने से परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है। इसलिए अभ्यर्थी आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इसके बाद सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

रिजल्ट को लेकर अपडेट

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वैकेंसी जीएस का आयोजन 53749 पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग द्वारा पहली बार राजस्थान में करवाया गया जिसमें लगभग 22 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग के अध्यक्ष आलोक राज शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी है कि नवंबर के लास्ट सप्ताह में इसकी ऑफिशल आंसर की और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article