टीवी मसाला

Kaun Banega Crorepati 18 में नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan, नम आंखों के साथ दी श्रद्धांजलि

Amitabh Bachchan Paid Tribute To Nana Patekar: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड कलाकार सदमे में हैं। तमाम स्टार्स ने दिवंगत अभिनेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने नाना को केबीसी के मंच पर याद किया।

Image

Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar (photo credit- instagram)

Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गया, जिसके बाद भारतीय सिनेमा से जुडे़ तमाम स्टार्स ने उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी। इस मौके पर कई स्टार्स ने नाना संग बिताए खास पलों को किस्सों के रूप में भी शेयर किया। नाना पाटेकर को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी खास अंदाज में विदाई दी। अभिनेता ने कौन बनेगा करोड़पति 18 (Kaun Banega Crorepati 18) के सेट से नाना पाटेकर को याद किया और उनकी दमदार शख्सियत की तारीफ की। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू ने आम्रपाली दुबे को दिया 'मोटी' का टैग, कनिका ने लव गिल की शक्ल का उड़ाया मजाक

    केबीसी में अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

    कौन बनेगा करोड़पति 18 के गुरुवार के एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है, जिसमें वह नाना पाटेकर को नम आंखों से याद करते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा, 'देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक आज सुबह स्वर्गवास हो गया। एक अद्वितीय कलाकार, मित्र, शुभचिंतक, और एक उत्कृष्ट समाज सेवक हमारे बीच में नहीं रहे। ये न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के लिए, बल्कि एक व्यक्तिगत तौर पर जिनका उनके साथ संपर्क हुआ, उसने हम सबको स्तब्ध कर दिया।' TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Bigg Boss 20 से रातों रात बाहर होंगी Mary Kom? Ex पति ओन्लर ने कोर्ट में घसीटा, लगाए कई गंभीर आरोप

      नाना पाटेकर को हाथ जोड़कर अमिताभ बच्चन ने किया नमन

      इसके आगे अमिताभ बच्चन ने कहा, 'उनकी बेबाकी, उनकी सादगी, और सच को सच कहने का उनका साहस.. ये सारी बातें उनको सबसे अलग बनाती हैं। कुछ लोग हमारे जीवन से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनका परोपकार, उनकी सिखाई हुई सीख हमारे भीतर रह जाती है। नाना उन्हीं लोगों में से एक थे। आपको नाना व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन। और आपकी उस कला को प्रणाम, जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया है। केबीसी के इस मंच पर हमारे विशेष कार्यक्रम में एक अतिति के रूप में उनका आगमन हुआ।'

      अमिताभ बच्चन ने लिखी दिल की बात

      इसके आगे अमिताभ बच्चन ने कहा, 'वो यादगार शाम हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी बातों ने न केवल हमें प्रभावित किया। बल्कि जिस नेक काज के लिए अपनी जीती हुई धनराशि को समर्पित किया, वो उनकी समाजसेवा का उदाहरण है। महाराष्ट्र के उन गांव में जो वर्षा के अभाव से पीड़ित थे, उन्होंने वहां के किसानों से संपर्क किया और व्यक्तिगत रूप से उनकी सेवा की।' इस वीडियो के जरिए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'हैरान हूं! इतने दिनों से उनसे मैसेज के जरिए ही बातचीत हो रही थी। आज उनका मैसेज नहीं आया।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article