जॉब्स

Railway Recruitment 2023: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, तुरंत करें अप्लाई, यहां जानें योग्यता

Railway Recruitment 2023, Konkan Railway Recruitment 2023: कोंकण रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी कोंकण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Image

Railway Recruitment 2023

Railway Recruitment 2023, Konkan Railway Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। कोंकण रेलवे (Konkan Railway) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Konkan Railway Apprentice Notification 2023) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर 10 दिसंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Konkan Railway Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कोंकण रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 190 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सिविल इंजीनियरिंग के 30 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 20 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 10 पद, मकैनिकल इंजीनियरिंग के 20 पद, डिप्लोमा के 80 पद और जनरल स्ट्रीम के 30 पद शामिल हैं।

Konkan Railway Apprentice Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

कोंकण रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अवलावा संबंधित विषय में डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए।

How to Apply for Konkan Railway Recruitment 2023

  • रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाएं।
  • फिर अप्रेंटिस के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन फॉर्म भरके जमा करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Railway Recruitment 2023: कितना देना होगा शुल्क

कोंकण रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी konkanrailway.com पर 10 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article