Punjab national bank LBO Last Date: पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से आज से यानी 23 दिसंबर 2025 से लोकल बैंक अफसर के पदों पर आवेदन लेने बंद कर दिए जाएंगे। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के जरिये कुल 750 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
बताते चलें कि पंजाब नेशनल बैंक इस भर्ती के जरिये 750 उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। इसमें जनरल कैटेगरी के 336 पद, एससी कैटेगरी के 104, एसटी कैटेगरी 49 पद, ओबीसी कैटेगरी के 194 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 67 पद हैं।
भर्ती के लिए कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को इस आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, स्थानीय भाषा, पर्सनल इंटरव्यू और फाइनल सिलेक्शन शामिल हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा
- अब रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- अब लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर फीस जमा कर लें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और फिर भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
