Paternity Leave: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए पहली बार पितृत्व अवकाश या कहें पैटरनिटी लीव (Paternity Leave) देने की बात कही। बकौल मुख्यमंत्री, पुरुष कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए 15 दिन की पैटरनिटी लीव दी जाएगी। राज्य के इतिहास में पहली बार पुरुषों को ऐसी छुट्टियां दी जा रही है।
सरकार ने कहा कि बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी पुरुषों की भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विवाहित पुरुषों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव देने का फैसला लिया गया है।
कब ले सकेंगे पैटरनिटी लीव?
मुख्यमंत्री ने पुरुष कर्मचारियों के लिए नई छुट्टी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है। सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कर्मचारी इस 15 दिन की छुट्टी का लाभ बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर उठा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: प्रणब मुखर्जी की सलाह पर सुवेंदु अधिकारी ने ज्वाइन की थी भाजपा
365 दिन की मैटरनिटी लीव
सरकार ने बताया कि यह कदम पुरुषों के लिए पैटरनिटी लीव मांगने वाले कर्मचारियों की रिप्रेजेंटेशन के बाद उठाया गया और इस पर सकारात्मक तरीके से विचार किया गया। सनद रहे कि तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिन की मैटरनिटी लीव (Maternity Leave) दी जाती है।
