जॉब्स

Sarkari Naukri 2025: इस राज्य में नायब तहसीलदार सहित कई पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

PSSSC Recruitment 2025: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने इंस्पेक्टर ऑडिट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर 1 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

PSSSB Recruitment 2025

PSSSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने इंस्पेक्टर ऑडिट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर 1 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 151 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नायब तहसीलदार के 13 पद, ऑडिट ऑफिसर के 3 पद और इंस्पेक्टर ऑडिट के 135 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के अनुसार, हर महीने 35,400 रुपये वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for PSSSB Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Punjab Sarkari Naukri 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article