जॉब्स

Primary Teacher Vacancy 2025: इस राज्य में शिक्षक के 4000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट सेलेक्शन

Primary Teacher Vacancy 2025, Sarkari Naukri 2025: गुजरात राज्य शिक्षा समिति ने प्राइमरी टीचर के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Primary Teacher Vacancy ) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Primary Teacher Recruitment) सकते हैं। यहां आप गुजरात प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Primary Teacher Vacancy 2025: इस राज्य में शिक्षक के 4000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Primary Teacher Vacancy 2025, Sarkari Naukri 2025: सरकारी टीचर बनने के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Gujarat Teacher Recruitment) खबर है। गुजरात राज्य शिक्षा समिति ने प्राइमरी टीचर के 4000 से ज्यादा पदों पर (Gujarat Shikshak Bharti) भर्ती निकाली है। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन टीईटी स्कोर के बेसिस और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर (Primary Teacher Vacancy) किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Gujarat Teacher Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 मई है। यहां आप गुजरात में शिक्षक बनने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Gujarat Teacher Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

गुजरात राज्य शिक्षा समिति ने प्राइमरी टीचर के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें प्राइमरी टीचर के 2500 पद और अपर प्राइमरी के 1600 पद शामिल हैं। यहां आप आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Gujarat Teacher Vacancy: क्वालिफिकेशन

यहां प्राइमरी के लिए आवेदन करने के लिए टीईटी पास होना चाहिए। साथ ही डीएलएड/बी.एड/पीटीसी होना चाहिए। वहीं अपर प्राइमरी के लिए भी उम्मीदवार टीईटी पास होना चाहिए। इसके अलावा BA/B.SC/B.ED की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Gujarat Teacher Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले dpegujarat.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर कच्छ सहायक भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल कर रख लें।

Gujarat Teacher Vacancy: कितनी मिलती है सैलरी

गुजरात राज्य शिक्षा समिति के शिक्षक के पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग सैलरी होती है। यहां शिक्षक की सैलरी 28,500 से 75000 रुपये प्रतिमाह होती है। उम्मीदवारों का सेलेक्शन टीईटी स्कोर के बेसिस पर व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article