जॉब्स

PNB Recruitment 2025: बिना परीक्षा पीएनबी बैंक में कॉन्ट्रैक्चुअल नौकरी का मौका, सैलरी 1.75 लाख से ज्यादा

PNB Recruitment 2025 Notification: पीएनबी बैंक में Internal Ombudsman के पदों पर अप्लाई करने का मौका है। हालांकि ये नौकरी कॉन्ट्रैक्चुअल होगी, लेकिन चयनति लोगों को 1.75 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी प्रति माह दी जाएगी।

Image

पीएनबी भर्ती 2025

PNB Recruitment 2025 Vacancies: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- pnbindia.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बता दें, ये नौकरी तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल होगी, लेकिन चयनति लोगों को 1.75 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी प्रति माह दी जाएगी। जानें कौन कब तक सकता है आवेदन, कितने पदों पर हो रही है भर्ती

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी नौकरी की अवधि के दौरान 1.75 लाख रुपये का निर्धारित मासिक वेतन दिया जाएगा, जो किसी भी लागू कर कटौती के अधीन होगा।

PNB Recruitment 2025 Apply Online Last Date

इच्छुक उम्मीदवार (PNB Recruitment 2025 Last Date) 22 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

आईबीपीएस की अधिसूचना में अंग्रेजी में जो कहा गया है, उसका अनुवादित रूप पढ़ें "नियुक्ति पूरी तरह से तीन साल की निश्चित अवधि के लिए संविदात्मक प्रकृति की है और वह बैंक में पुनर्नियुक्ति या कार्यकाल विस्तार के लिए पात्र नहीं होंगे। अनुबंध अवधि पूरी होने पर उनकी नियुक्ति स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। उक्त अवधि पूरी होने के बाद अनुबंध समाप्त करने के लिए बैंक द्वारा संचार जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।"

इसमें साफ कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया नहीं जाएगा, और तीन साल के बाद आपकी सेवा समाप्त हो जाएगी। अगर आप इच्छुक हैं, तो जानें कैसे करना होगा आवेदन

PNB Recruitment 2025: How to apply

PNB Recruitment 2025 Apply Online का तरीका नोट करें।

  • PNB's official website pnbindia.in पर जाएं।
  • 'Recruitment' सेक्शन में जाएं अब 'Engagement of Psychologists as Teleconsultants' पर क्लिक करें।
  • PNB Recruitment 2025 Notification Download करें, इसे अच्छे से पढ़ लें, इसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंं

कैसे होगा सेलेक्शन

अगर आप ये PNB Recruitment 2025 Application Form भरते हैं, तो इंटरव्यू/इंटरैक्शन (ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से) होगा। और किसका इंटरव्यू होगा ये बैंक तय करेगा, इसके लिए बैंक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों को जांचेगा।

कुल दो पदों पर भर्ती की जाएगी, पहला चुना गया आवेदक तुरंत अपनी जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि दूसरा 1 जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article