जॉब्स

PNB SO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, आज से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

PNB SO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

PNB SO Recruitment 2025

PNB SO Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर आज यानी 3 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है।

PNB SO Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 350 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ऑफिर (क्रेडिट) के 250 पद, ऑफिसर (इंडस्ट्री) के 75 पद, मैनेजर-आईटी के 5 पद, सीनियर मैनेजर-आईटी के 5 पद, मैनेजर-डाटा साइंटिस्ट के 3 पद, सीनियर मैनेजर डाटा साइंटिस्ट के 2 पद, मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के 5 पद और सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के 5 पद शामिल हैं।

How to apply for PNB SO Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: इस राज्य में तीन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जानें क्यों लिया गया फैसला

PNB SO Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बी.टेक/बी.ई., सीए, आईसीडब्ल्यूए, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए, पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। सभी पदों के लिए योग्यता अलग है ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article