एजुकेशन

Board Exam 2025: इस राज्य में तीन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जानें क्यों लिया गया फैसला

Board Exam 2025: हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। दरअसल, भारी बर्फबारी व बारिश होने पर चंबा के पांगी व लाहौल स्पीति के केलांग व उदयपुर में परीक्षा सामग्री नहीं पहुंच पाई।

Image

Board Exam 2025

Board Exam 2025: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। दरअसल, भारी बर्फबारी व बारिश होने पर चंबा के पांगी व लाहौल स्पीति के केलांग व उदयपुर में परीक्षा सामग्री नहीं पहुंच पाई। परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए सरकार कि ओर से हेलिकॉप्टर प्रदान किया गया था लेकिन तकनीकी विजिबिलिटी न होने से परीक्षा सामग्री नहीं पहुंच पाई। ऐसे में इन क्षेत्रों में मौसम खुलने व परीक्षा सामग्री पहुंचने के बाद ही आगामी परीक्षाओं के संचाल की रणनीति बन पाएगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के फाइनल एग्जाम 4 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जिसमें नियमित 10वीं व जमा दो के साथ साथ एसओएस आठवीं, दसवीं व जमा के दो के 1.93 लाख छात्र शामिल होंगे। हालांकि, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बारिश और भारी बर्फबारी के चलते प्रश्न पत्र, आंसर शीट व अन्य परीक्षा सामग्री नहीं पहुंच पाई। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मौसम साफ होने स्थगित होने वाले स्थानों के लिए दोबारा से स्पेशल एग्जाम अप्रैल मे करवाए जाने की योजना बनाई गई है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा सामग्री समय पर न पहुंचने की वजह से तीन जगहों पर शुरुआती तीन परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। इसमें जमा दो की 4 मार्च को इकोनॉमिक्स, 5 मार्च को फिजिक्स व 6 मार्च को लोक प्रशासन विषयों की परीक्षाएं थी। जबकि, दसवीं की 4 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को म्युजिक व 6 मार्च को फाईनेसिंयल लिटरेसी की परीक्षा होनी थी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article