शहर

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। इस बदलाव में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गईं।

Image

IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (सांकेतिक फोटो)

Uttarakhand IAS-PCS Transfer: उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए।इस दौरान कई मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ), अपर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों के तबादले किए गए। इस फेरबदल के तहत पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास और कुंभ मेला प्रशासन से जुड़े विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

अभिनव शाह बने पर्यटन विभाग के अपर सचिव

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव और पंचायती राज निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं निधि यादव को पंचायती राज निदेशक के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव बनी रहेंगी।

देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अभिनव शाह को पर्यटन विभाग का अपर सचिव और पर्यटन विकास परिषद का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़ का सीडीओ बनाया गया

पिथौरागढ़ के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून स्थित शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहीं अनामिका को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

असीमा गोयल बनीं हल्द्वानी नगर निगम की नगर आयुक्त

ऊधम सिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहीं असीमा गोयल को हल्द्वानी नगर निगम की नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात दीपक रामचंद्र सेठ को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राहुल आनंद को उत्तरकाशी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article