जॉब्स

PGCIL Recruitment 2024: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन में बंपर वैकेंसी, BTech और MBA वाले करें अप्लाई, देखें आवेदन का तरीका

PGCIL Apprentice and HR Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। पावरग्रिड कॉर्पोरेर्शन में अप्रेंटिस और एचआर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1027 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

Image

PGCIL में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

PGCIL Apprentice and HR Recruitment 2024: पावरग्रिड कॉर्पोरेर्शन में अप्रेंटिस और एचआर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1027 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

पावरग्रिड कॉर्पोरेर्शन (PGCIL) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

PGCIL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- powergrid.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Careers में जाएं।
  • अगले पेज पर Executive Positions on All India Basis के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Recruitment of Officer Trainee के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

PGCIL Apprentice Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

फ्री में करें अप्लाई

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। इस वैकेंसी में जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए फ्री में आवेदन का मौका दिया गया है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article