एजुकेशन

ICAR UG Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 3 अगस्त तक पूरा करें यह जरूरी काम

ICAR ने UG Counselling 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icarcounseling.com पर जाकर अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICAR UG Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी (Image - chatGPT)

ICAR UG Counselling 2026: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) ने UG Counselling 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। रिजल्‍ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट icarcounseling.com पर जाना होगा। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट संभालकर जरूर रखेंं। अगर आपको किसी कॉलेज में सीट मिली है, तो केवल रिजल्ट देखना ही काफी नहीं है। तय समय के अंदर सीट स्वीकार करना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करना भी जरूरी होगा, क्‍योंकि समय सीमा चूकने पर आपकी सीट रद्द हो सकती है।

3 अगस्त तक पूरे करने होंगे ये जरूरी काम

ICAR के काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 31 जुलाई सुबह 11 बजे से ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

इस दौरान उम्मीदवारों को निम्‍नलिखित काम पूरे करने होंगे

  • सीट स्वीकार (Seat Acceptance) करनी होगी।
  • यूनिवर्सिटी की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा।
  • जरूरत पड़ने पर जरूरी दस्तावेज अपलोड या दोबारा अपलोड करने होंगे।
  • प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड करना होगा।
  • 3 अगस्त 2026 तक सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल

भाग लेने वाली यूनिवर्सिटियां 2 अगस्त तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेंगी। यदि किसी उम्मीदवार से अतिरिक्त दस्तावेज मांगा जाता है, तो वह 3 अगस्त तक उन्हें अपलोड कर सकता है। इसके बाद उसी दिन दोबारा डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें सीट अलॉटमेंट लेटर

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ICAR की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट icarcounseling.com पर जाएं।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • ICAR UG Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना अलॉट हुआ कॉलेज और कोर्स देखें।
  • प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

समय पर पूरी करें सभी औपचारिकताएं

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग पोर्टल पर नियमित रूप से लॉगिन करते रहें। अगर यूनिवर्सिटी की ओर से कोई सूचना, सवाल या अतिरिक्त दस्तावेज मांगा जाए, तो उसका जवाब तुरंत दें।ध्यान रखें, यदि 3 अगस्त 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया या सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा नहीं की, तो आपकी अलॉट की गई सीट रद्द हो सकती है। इसलिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर पूरी कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article