एजुकेशन

BPSC Auditor Prelims Final Answer Key 2026 Released: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे तुरंत करें डाउनलोड

BPSC Auditor Prelims Final Answer Key 2026 Released: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर (BPSC Auditor Prelims Final Answer Key) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC Bihar Auditor Prelims Result 2026 Released: यहां डाउनलोड करें बिहार ऑडिटर प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की

BPSC Auditor Prelims Final Answer Key 2026 Released: बीपीएससी ऑडिटर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Auditor Prelims Final Answer Key 2026) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर (BPSC Auditor Prelims Final Answer Key) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

BPSC Auditor Prelims Final Answer Key 2026: कुल इतने पदों पर होगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 102 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के 58 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 10 पद, ईबीसी (EBC) के लिए 9 पद, बीसी (BC) के लिए 7 पद, बीसी फीमेल (BC Female) के लिए 3 पद, एससी (SC) के लिए 14 पद और एसटी (ST) के लिए 1 पद आरक्षित हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BPSC Bihar Auditor Prelims Final Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Auditor (Preliminary) Competitive Examination – Final Answer Keys. लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां Final Answer Keys/GS Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तरकुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BPSC Auditor Prelims Result 2026: बीपीएसी ऑडिटर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

बता दें आयोग फाइनल आंसर की जारी करने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आज यानी 1 अगस्त को बिहार लोक सेवा आयोग के ऑडिटर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी ऊपर दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article