OSSC Statistics Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: ओडिशा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (OSSC Statistics Recruitment 2023) खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने सांख्यिकी सहायक के 234 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टेटिक्स असिस्टेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (OSSC Statistics Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2023 है। जबकि आवदेन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2023 है। यहां आप ओडिशा सांख्यिकी असिस्टेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
OSSC Statistics Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाओडिशा सांख्यिकी असिस्टेंट के पदों पर आवदेन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से सांख्यिकी या गणित में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन की नॉलेज होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए।
OSSC Statistics Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर OSSC Statistics Assistant Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
