जॉब्स

High Court Junior Stenographer Recruitment: इस राज्य में हाईकोर्ट में जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली वैकेंसी, 9 सितंबर से करें आवेदन

High Court Junior Stenographer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: ओडिशा हाईकोर्ट ने जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती (Orissa Junior Stenographer Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप ओडिशा हाईकोर्ट के जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

High Court Junior Stenographer Recruitment 2025: इस राज्य में हाईकोर्ट जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती

Orissa High Court Junior Stenographer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Orissa Junior Stenographer Recruitment) खबर है। ओडिशा हाईकोर्ट ने जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर स्टेनोग्राफर के 25 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Orissa Junior Stenographer Vacancy 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 9 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2025 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 9 अक्टूबर को है। यहां ओडिशा हाईकोर्ट के जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Orissa High Court Junior Stenographer Qualification: ओडिशा जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए क्वालिफिकेशन

ओडिशा हाईकोर्ट के जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही टाइपिंग के लिए भी कुछ योग्यता निर्धारित की गई है।

Orissa High Court Junior Stenographer Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age) - 21 साल
  • अधिकतम आयु (Maximum Age) - 32 वर्ष
  • अधिक जानकारी के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें।

High Court Junior Stenographer Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

  1. क्वालिफाइंग टेस्ट इन इंग्लिश सब्जेक्ट (Qualifying Test in English Subject)
  2. कंप्यूटर एप्लीकेशन टेस्ट (Computer Application Test)
  3. स्किल टेस्ट (Skill Test)

Orissa Junior Stenographer Application Fees: आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग (General)/ ओबीसी (OBC)/ईब्ल्यूएस (EWS) - 500 रुपये प्रतिमाह
  • अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ पीडब्ल्यूबीडी (PWBD)- किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं।

Orissa High Court Junior Stenographer Salary: सैलरी

ओडिशा हाईकोर्ट के जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लेवल 7 के तहत 25500 रुपये से लेकर 81,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article