जॉब्स

OIL India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया में बिना परीक्षा के नौकरी, सैलरी 60000 से ज्यादा- जल्द करें अप्लाई

OIL India Recruitment 2024, Sarkari Naukri: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने केमिस्ट, ड्रिलिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट और सिविल इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी (OIL Recruitment 2024) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oilindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (OIL India Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2024 है।

Image

OIL India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया में बिना परीक्षा के नौकरी

OIL India Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों लिए बड़ी खबर है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने केमिस्ट, ड्रिलिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट और सिविल इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (OIL India Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oilindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (OIL India Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2024 है। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

OIL India Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • केमिस्ट - 2 पद
  • ड्रिलिंग इंजीनियर - 2 पद
  • जियोलॉजिस्ट - 2 पद
  • सिवल इंजीनियर - 1 पद

OIL India Recruitment: क्वालीफिकेशन और एज लिमिट

ऑयल इंडिया के केमिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट इन केमिस्ट्री होना चाहिए। इसके अलावा यहां पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 24 वर्ष व अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है। जबकि ड्रिलिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट और सिविल इंजीनियर के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

OIL India Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले oilindia.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Oil India Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

OIL India Vacancy: चयन प्रक्रिया

ऑयल इंडिया के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉकइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वॉकइन इंटरव्यू कुल 100 मार्क्स का होगा। क्वालीफाई करने के लिए 50 मार्क्स अनिवार्य हैं। ध्यान रहे इंटरव्यू में भाग लेने वाले को कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article