OICL Assistant Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर 2 अगस्त 2025 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट के कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for OICL Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
OICL Assistant Exam 2025: कब होगी परीक्षा
असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। वहीं, मेन्स एग्जाम 28 अक्टूबर 2025 को होगा।
