OICL Assistant Recruitment 2025, OICL Assistant Vacancy 2025: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (OICL Assistant Recruitment 2025) खबर है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट क्लास 3 के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइच orientalinsurance.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर (OICL Assistant Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 2 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2025 है। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। यहां आप ओआईसीएल के असिस्टेंट क्लास 3 के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
OICL Assistant Recruitment 2025
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के असिस्टेंट क्लास 3 के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही जिस राज्य के लिए आप आवेदन करते हैं उस राज्य या संघ राज्य क्षेत्र की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होन आवश्यक है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होन चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
OICL Assistant Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले orientalinsurance.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर OICL Assistant Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजसिट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
OICL Assistant Vacancy 2025: यहां जानें सेलेक्शन प्रोसेस
ओआईसीएल के असिस्टेंट क्लास3 के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स व लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा 7 सितंब 2025 को आयोजित की जाएगी। जबकि मेन्स का एग्जाम 28 अक्टूबर 2025 को होगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
