Odisha Police Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।
Odisha Police Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल के कुल 1360 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 915 पद, एसईबीसी के लिए 6 पद, एससी के लिए 189 पद और एसटी के लिए 250 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
Odisha Police Constable Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to apply for Odisha Police Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Odisha Police Constable Salary: कितना मिलेगा वेतन
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
