NTPC Junior Executive Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (NTPC Junior Executive Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 14 नवंबर को लिंक एक्टिव कर (NTPC Junior Executive Vacancy) दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 50 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (NTPC Junior Executive Vacancy 2024) की जाएगी। यहां आप एनटीपीसी जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NTPC Junior Executive Vacancy 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
एनटीपीसी के जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर साइंस में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। हालांकि यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।NTPC Junior Executive Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTPC Junior Executive Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति डेक्सटॉप पर सेव करके रख लें।
