जॉब्स

Odisha Police Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस में ड्राइवर के 405 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें आवेदन

Odisha Police Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: ओडिशा पुलिस ने ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

Odisha Police Recruitment 2024

Odisha Police Driver Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ओडिशा पुलिस ने ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Odisha Police Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में ड्राइवर के कुल 405 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 216 पद, एससी के लिए 51 पद और एसटी के लिए 138 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

How to apply for Odisha Police Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Odisha Police Bharti 2024: इस बात का रखें ध्यान

ओडिशा पुलिस ड्राइवर भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article