एजुकेशन

IBPS ने जारी किया SO प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड, यहां से चेक करें अपने नंबर

IBPS SO Prelims Scorecard 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने SO प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ibps.in से अपने नंबर चेक कर सकते हैं।

Image

IBPS SO Prelims Scorecard 2026 Download

IBPS SO Prelims Scorecard 2026 Released: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 22 अक्टूबर 2026 को IBPS SO प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने नंबर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

इसमें सेक्शन के हिसाब से मिले अंक, कुल स्कोर और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ की जानकारी देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

IBPS SO Scorecard 2026: Key Highlight

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाIBPS
भर्ती प्रक्रियाCRP SPL-XVI
प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख29 अगस्त 2026
स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख22 अक्टूबर 2026
मेन्स परीक्षा की तारीख1 नवंबर 2026
स्कोरकार्ड का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS SO Scorecard 2026 Download कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होमपेज पर CRP Specialist Officers सेक्शन खोलें।

3. CRP SPL-XVI के लिए प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोर से जुड़ा लिंक चुनें।

4. रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरकर लॉगिन करें।

6. स्कोरकार्ड खुलने पर अपने अंक चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।

कब होगी मेंस परीक्षा

IBPS SO भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में मेंस परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित होनी है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास अपनी प्रीलिम्स परफॉर्मेंस देखने और आगे की तैयारी पर ध्यान देने का समय है। स्कोरकार्ड में दिए गए अंकों और कटऑफ को देखकर उम्मीदवार अपनी स्थिति समझ सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article