शहर

Ujjain News : सरदार बंजारा के घर पहुंची पुलिस पर अटैक, पत्थरों-डंडों से हमला, SI समेत चार घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सरदार बंजारा के घर जांच के लिए पहुंची पुलिस पर उसके परिजनों ने लाठी-डंडो और पत्थरों से हमला कर दिया।

Image

उज्जैन पुलिस टीम पर हमला

उज्जैन : जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में पुराने मारपीट के एक मामले में पूछताछ करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, टीम आरोपी सरदार बंजारा के घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी, उसके परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। घटना में सब-इंस्पेक्टर धारा सिंह चावड़ा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उज्जैन ग्रामीण के एडिशनल एसपी करणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पुराने मामले में पूछताछ के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। घायलों में एक सब-इंस्पेक्टर, एक महिला प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं।

आठ के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। इनमें से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि छह अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एडिशनल एसपी करणदीप सिंह के मुताबिक, जिन लोगों से पूछताछ करने पुलिस टीम पहुंची थी, उनके खिलाफ पहले भी मारपीट और गाली-गलौज के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!