जॉब्स

Job Alert: महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, नोएडा रोडवेज में कंडक्टर के लिए आ रही भर्ती

Noida Depot female conductor recruitment: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जल्द ही नोएडा में महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एक बार फिर महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

Image

Noida Depot female conductor recruitment

Noida Depot female conductor recruitment: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जल्द ही नोएडा में महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एक बार फिर महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे पहले यूपी रोडवेज द्वारा महिला परिचालकों की भर्ती निकाली गई थी लेकिन उसमें अच्छा रेस्पांस नहीं मिला। अब फिर एक बार निगम ये भर्ती निकालने जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से इस बार भी 167 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

पहले कब आई थी भर्ती

इससे पहले अप्रैल और जुलाई में दो चरणों में महिला परिचालाकों की भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी, लेकिन दोनों बार तय मुताबिक परिणाम नहीं दे सकी। पहली बार निकाली गई भर्ती में केवल तीन महिलाओं का चयन हो पाया था, जबकि दूसरी बार 41 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से सिर्फ 10 चयनित हुई।

कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी रोडवेज में महिला परिचालकों के पदों पर इंटर पास और 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित महिलाओं को किलोमीटर आधारित वेतन और दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। चयन के बाद महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण यूपी कौशल विकास मिशन के तहत होगा। महिला अभ्यर्थियों को कंडक्टर पद के लिए स्किल डेवलपमेंट के तहत उप्र कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यदि उनके स्तर से प्रशिक्षण संबंधी कोई कोर्स उपलब्ध न हो तो परिवहन निगम स्तर से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article