जॉब्स

Apprentice Job 2024: खनिज विकास निगम में अप्रेंटिस की भर्ती, इंटरव्यू देकर 10वीं पास पा सकते हैं सरकारी नौकरी

Nmdc Apprentice Recruitment 2024: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (NMDC) में अप्रेंटिस की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए NAPS वेब पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा।

Image

NMDC Apprentice Recruitment 2024

Nmdc Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। ऐसे युवा जो एक सुरक्षित भविष्य की नौकरी तलाश रहे हैं, वो इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (NMDC) में अप्रेंटिस की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए NAPS वेब पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए आधिकारिक अधिसूचना 14 जून 2024 को जारी की गई थी। एनएमडीसी लिमिटेड की इस वैकेंसी में ग्रेजुएट अप्रेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 1 जुलाई से किया जाएगा। इन पदों पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।

Nmdc Apprentice Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उन्हें NAPS वेब पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा।

Nmdc Apprentice Recruitment 2024: कहां होगा इंटरव्यू

वॉक इन इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण संस्थान जाना होगा। पता है- बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स, किरंदुल परिसर, जिला दंतेवाडा (सीजी- 494556)। समय- सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे।

Nmdc Apprentice Recruitment 2024: पदों का ब्यौरा

पदनामकुल पदइंटरव्यू की तारीख
ट्रेड अपरेंटिस1471 जुलाई से 6 जुलाई 2024
स्नातक अपरेंटिस407 और 8 जुलाई 2024
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस109 जुलाई 2024

Nmdc Apprentice Recruitment 2024: क्या है शर्त

वहीं इंजीनियरिंग ग्रेजुएट/ डिप्लोमा/ व्यावसायिक प्रमाणपत्र धारक जिन्होंने एक साल या उससे ज्यादा समय के लिए ट्रेनिंग या नौकरी की है, वे इस वैकेंसी के लिए योग्य नहीं हैं।

Nmdc Apprentice Recruitment 2024: योग्यता

आईटीआई अपरेंटिस के लिए एनसीवीटी/ राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई ट्रेड योग्यता प्रमाण पत्र होना चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंजीनियिंग/ तकनीकी में डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा तकनीशियन डिप्लोमा अप्रेटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों के पास सराकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article