जॉब्स

Sarkari Naukri in Bihar: 3 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी में नीतीश सरकार, जानें किस विभाग में कितने पद खाली

Sarkari Naukri in Bihar: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर तेजी से काम शुरू हो गया है।

Image

Sarkari Naukri in Bihar

Sarkari Naukri in Bihar: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है। राज्य में जल्द ही चुनाव होने हैं, ऐसे में युवाओं के वोट को पक्का करना बेहद जरूरी है। रोजगार से ही युवाओं के वोट को पक्का किया जा सकता है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई थी और अब इस पर तेजी से काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्तियों के आधार पर रोस्टर क्लीयरेंस कर सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा के क्रम में तीन लाख युवाओं को अगस्त महीने में नियुक्ति पत्र देने का प्रयास किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सरकार के मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि 12 लाख लोगों को नौकरी देने के अभियान पर काम तेज हो गया है।

Vacancy in Bihar: रिक्त पदों का विवरण

  • शिक्षा विभाग में 2 लाख 17 हजार पद
  • स्वास्थ्य विभाग में 65 हजार पद
  • गृह विभाग में 42 हजार रिक्त पद
  • राजस्व व भूमि सुधार विभाग में 15214 रिक्त पद
  • ग्रामीण विकास विभाग में 12 हजार रिक्त पद
  • समाज कल्याण विभाग में 11 हजार रिक्त पद
  • लघु जल संसाधन विभाग में 7568 रिक्त पद
  • ऊर्जा विभाग में 5600 रिक्त पद
  • श्रम संसाधन विभाग में 5238 रिक्त पद
  • पशुपालन में 4912 रिक्त पद
  • सामान्य प्रशासन में 3845 रिक्त पद
  • भवन निर्माण में 3800 रिक्त पद
  • ग्रामीण कार्य विभाग में 3346 रिक्त पद
  • योजना और विकास विभाग में 3100 रिक्त पद
  • परिवहन विभाग में 7600 रिक्त पद
  • जल संसाधन विभाग में 13 हजार रिक्त पद
  • पथ निर्माण विभाग में 2543 पद रिक्त
  • कृषि विभाग में 3123 रिक्त पद
  • सहकारिता में 2200 रिक्त पद

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से तीन जुलाई को राजधानी पटना के बापू सभागार में 10 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद अगस्त महीने में बंपर स्तर पर नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article