NIFT Patna Group C Recruitment 2024: फैशन डिजाइनिंग कोर्स के लिए मशहूर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी पटना (NIFT Patna) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। इंस्टीट्यूट की तरफ से ग्रुप सी के 30 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
NIFT पटना की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए 30 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। जो लोग इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे बताए तरीके से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
NIFT Patna Recruitment के लिए ऐसे करें अप्लाई
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - nift.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर career@nift पर जाना होगा।
- इसके बाद NIFT Patna Group C Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेकर रख लें।
- कैंडिडेट्स को अपना आवेदन पत्र पोस्ट से भेजना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी पटना की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप सी पदों के लिए योग्यता नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। वहीं, बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 27 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षण के दायरे में आने वाले युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
