जॉब्स

Nainital Bank Recruitment 2024: बैंक में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 93000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

Nainital Bank PO Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। नैनीताल बैंक की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स इस वैकेंसी (Bank Vacancy) में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स आवेदन करने का सही तरीका, योग्यता और सैलरी जैसी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Nainital Bank PO Recruitment 2024: नैनीताल बैंक की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 25 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाना होगा। नैनीताल बैंक में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें IT Officer, PO और CA जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

नैनीताल बैंक की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा सितंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Nainital Bank Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- nainitalbank.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Nainital Bank PO & Other Post Notification 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Nainital Bank PO & Other Post Notification 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

योग्यता और आयु सीमा

Nainital Bank PO के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 21 साल से ज्यादा और 32 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आईटी ऑफिसर के 2 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने वाले आवेदन के पात्र हैं।

मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए कंप्यूटर साइंस या एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 35 साल से कम उम्र वाले आवेदन के पात्र हैं। वहीं, Chartered Accountant CA के पद पर सेलेक्ट होने वालों को हर महीने 65,000 रुपये से 93,000 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article