MPPSC MO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर (MO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in या फिर mponline.gov.in पर 30 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर निर्धारित की गई है।
MPPSC MO Notification 2024: किन पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के 895 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 151 पद, एससी के लिए 90 पद, एसटी के लिए 421 पद, ओबीसी के लिए 151 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 82 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
MPPSC MO Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for MPPSC MO Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
MPPSC MO Online Form 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 30 अगस्त से 29 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जनरल/ओबीसी/अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
