एजुकेशन

BPSC TRE Question Paper 2024: जारी हुआ बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का क्वेश्चन बुकलेट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

BPSC TRE Question Paper 2024 PDF Donwload: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का क्वेश्चन बुकलेट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC TRE Question Paper 2024

BPSC TRE Question Paper 2024 PDF Donwload: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा (BPSC TRE 3.0 Exam 2024) का क्वेश्चन बुकलेट आज यानी 10 अगस्त को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से क्वेश्चन बुकलेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ (BPSC TRE 3.0 Question Paper 2024) चेक कर सकते हैं।

BPSC TRE 3.0 Question Paper 2024: जुलाई में हुई थी परीक्षा

बिहार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे गए थे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया गया था। आज आयोग ने इस परीक्षा का क्वेश्चन बुकलेट जारी कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BPSC TRE 3.0 Question Paper 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर टीआरई क्वेश्चन बुकलेट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, आज से करें अप्लाई

BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह इसके खिलाफ तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article