जॉब्स

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट सेलेक्शन

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनरेटिंग लिमिटेड कंपनी ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (MPPGCL Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर ऑफलाइन अपना आवेदन कर सकेंगे।

Image

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPPGCL Apprentice Recruitment 2025) खबर है। मध्य प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनरेटिंग लिमिटेड कंपनी ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (MPPGCL Apprentice Recruitment) निकाली है। खास बात यह कि यहां उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट मेरिट बेस्ड पर किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर ऑफलाइन अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2025 है। यहां कु 27 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यहां आप एमपीपीजीसीएल अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवदेन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता

मध्य प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनरेटिंग लिमिटेड कंपनी के ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा जनरल स्ट्रीम अप्रेंटिस के लिए आवेदक के पास बीफार्मा, बीसीए, बीएससी या बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए।

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • यहां आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी MPPGCL की वेबसाइट से जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे।
  • यहां अपने सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें।
  • साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MPPGCL Apprentice Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  1. आधार कार्ड
  2. 10वीं 12वीं की मार्कशीट
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  5. डिप्लोमा की डिग्री या सर्टिफिकेट

MPPGCL Apprentice Selection Process: मेरिट के आधार पर सेलेक्शन

मध्य प्रदेश पावर कॉरपोरेशन जनरेटिंग लिमिटेड कंपनी के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के बेस्ड पर किया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों का सेलेक्सन स्थायी बेस्ड पर नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article