आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। 3 सीजन के बाद एक बार फिर रोहित की लीडरशिप भूमिका में वापसी हुई है। रोहित के आने से टीम मैनेजमेंट को एकबार फिर से उम्मीद है कि 2020 में जो आखिरी बार उसने ट्रॉफी उठाई थी, उसे फिर से उठाने का समय आ गया है। रोहित को प्लेयर्स कैप्टेन कहा जाता है और उनके कप्तान के तौर पर घोषणा के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सूर्यां ने पलटन से अपील है कि कुर्सी की पेटी बांध लें। इंस्टाग्राम पर उन्होंने रोहित के कप्तान बनाए जाने की घोषणा का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'लीडर, ब्रदर, मेंटॉर-पलटन कुर्सी की पेटी बांध लो।
रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स (पूर्व फ्रेंचाइजी) के साथ की थी। उन्होंने अब तक 281 मैच में 7,329 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 158 मैच में टीम की अगुवाई करते हुए 87 में जीत दिलाई है। हालांकि, बतौर कप्तान सबसे ज्यादा आईपीएल मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने सर्वाधिक 235 मैच में से 136 में जीत हासिल की हैं।

Surya post
हार्दिक पांड्या ने किया निराश
हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम प्रबंधन ने 2023 सीजन के बाद नवंबर में कप्तान बदलने का फैसला किया और हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड कर यह जिम्मेदारी सौंपी। पंड्या की कप्तानी में भी मुंबई का प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ। टीम 2024 में 10वें और 2026 में नौवें स्थान पर रही। 2025 में टीम क्वालीफायर 2 तक पहुंची लेकिन इसके आगे नहीं बढ़ सकी। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट को एक बार फिर रोहित शर्मा की तरफ देखना पड़ा है। टीम का उप-कप्तान कौन होगा, अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन हो सकता है तिलक को यह जिम्मेदारी दी जाए और रोहित के नेतृत्व में उन्हें एक दो साल का समय मिले।
