क्रिकेट

IND vs NEP T20 Series: गुरुग्राम में खेली जाएगा भारत-नेपाल की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज

भारत और नेपाल की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आयोजन गुरुग्राम में 2 से 8 दिसंबर के बीच होने जा रहा है। भारतीय टीम नई दिल्ली में सीरीज के लिए तैयारी करने में जुटी है।

Image

भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: भारत और नेपाल की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम का आमना सामना दिसंबर में गुरुग्राम में होने जा रहा है। भारत और नेपाल की विमेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगा। सीरीज का आगाज 2 दिसंबर को होगा और समापन 8 दिसंबर को होगा। नवंबर 2025 में भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए इतिहास रचा था और पहला महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में दोनों टीमों का आमना-सामना इस बार द्विपक्षीय सीरीज में होने जा रहा है। जहां नेपाल की टीम की विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी।

भारतीय टीम सीरीज से पहले जमकर बहा रही है पसीना

यह द्विपक्षीय सीरीज दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास और अनुभव के लिहाज से जरूरी कदम है। आयोजकों को उम्मीद है कि इसके आयोजन से महिलाएं इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी। भारतीय टीम नेपाल से दो-दो हाथ करने के लिए अपनी कम कसने के लिए नई दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल में जमकर पसीना बहा रही है। यह मैदान पैरा एथलीट्स को स्कूल की 'स्पोर्टेबिलिटी अकादमी' के जरिए निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। पिछले साल विश्व कप की तैयारी भी भारतीय ब्लाइंड महिलाक्रिकेट टीम इसी मैदान पर की थी और कुछ लीग मैच भी खेले थे।

indian Blind Team Practice

भारतीय ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम अभ्यास करती हुई

ऐसा है भारत-नेपाल टी20 सीरीज का कार्यक्रम

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) द्वारा भारत और नेपाल के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। सीरीज का आगाज 2 दिसंबर. 2026 को होगा और आखिरी मुकाबला 8 दिसंबर, 2026 को खेला जाएगा। सीरीज के पांचों मुकाबले गुरुग्राम के द बॉल पार्क क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article