देश

PM मोदी की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक, चुनावी रणनीति और संगठन पर मंथन

BJP National Office Bearers Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (फोटो साभार: ANI)

BJP National Office Bearers Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।

इस बैठक का उद्देश्य पार्टी की आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा करना है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए यह खास बैठक आयोजित की गई है।

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की यह पहली औपचारिक बैठक है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां पर भाजपा का राजनीतिक सफर अलग-अलग रहा है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में सत्ता में वापसी की और 2022 में भी सत्ता बरकरार रखी। उत्तराखंड में भाजपा ने 2017 में सरकार बनाई और 2022 में दोबारा सत्ता में आई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article