शहर

नवी मुंबई में बदमाशों ने सरेराह लूटा 20 करोड़ का सोना, कार रोककर गोल्ड वैन में डकैती, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

Navi Mumbai Gold Robbery: वारदात इतनी तेजी से हुई कि वैन में बैठे कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाश सोना लेकर भाग निकले। बदमाश 16 किलो से ज्यादा सोना लूटकर ले गए हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

Navi Mumbai Gold Robbery: नवी मुंबई के जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने की ढुलाई करने वाली वैन पर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चार बदमाशों ने वैन में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 16 किलो से ज्यादा सोना लूट लिया। लूटे गए सोने की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये होने का प्राथमिक अनुमान है। जानकारी के मुताबिक, रात के समय जुईनगर एमआईडीसी इलाके के सर्विस रोड पर सोना लेकर जा रही एक वैन को चार बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपी वैगनआर कार से मौके पर पहुंचे और वैन को रास्ते में रोक लिया।

बदमाशों ने लूटा 20 करोड़ का सोना

इसके बाद बदमाशों ने वैन में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उसमें रखा सोना लेकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वैन में बैठे कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाश सोना लेकर भाग निकले। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बदमाश 16 किलो से ज्यादा सोना लूटकर ले गए हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, लूटे गए सोने का सही वजन और कीमत पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बदमाशों को सोने की आवाजाही की जानकारी कैसे मिली, क्या इसमें किसी अंदरूनी व्यक्ति का हाथ है। नवी मुंबई के व्यस्त औद्योगिक इलाके में करोड़ों रुपये के सोने की इस बड़ी लूट से हड़कंप मच गया है। कारोबारियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article