देश

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, 34 हजार को नहीं मिली पोषण सहायता, MP के मुख्य सचिव को नोटिस

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में टीबी मरीजों की संख्या 19% बढ़ गई। वहीं, यह भी सामने आया है कि पोषण सहायता के तहत 1.77 लाख मरीजों में से सिर्फ 1.43 लाख मरीजों सहायता की एक किस्त मिली। 34 हजार लोग इससे वंचित रह गए।

Image

भोपाल में बढ़े टीबी के मरीज।

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीबी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी की रिपोर्ट पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मानवाधिकार आयोग के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भोपाल में पंजीकृत टीबी मरीजों की संख्या वर्ष 2022 में 10,773 थी, जो 2024 में बढ़कर 12,850 हो गई। इस तरह दो साल में मरीजों की संख्या में करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आयोग ने यह भी संज्ञान लिया कि मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2024 में राज्य में पंजीकृत 1.77 लाख टीबी मरीजों में से केवल 1.43 लाख मरीजों को सरकारी पोषण योजना के तहत 1,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता की एक किस्त मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, बाकी मरीजों को एक भी किस्त नहीं मिली।

NHRC ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट में सामने आए तथ्य सही हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाते हैं। इसी आधार पर आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में पूरे मध्य प्रदेश में टीबी के करीब 1.72 लाख मामले और 4,733 मौतें दर्ज की गईं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article