जॉब्स

MPPEB Recruitment 2022: बड़ा अपडेट, एमपी में पटवारी समेत भरे जाएंगे 3500 से ज्यादा पद, देखें कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 23, 2022, 07:16 AM IST

MPPEB Recruitment 2022 registration at peb.mp.gov.in: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल ने बड़ी नौकरी निकाली है। कुल 3500 पदों के लिए उम्मीदवार जनवरी में आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी देखें कब से कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट व अन्य जानकारी

Image

एमपीपीईबी पटवारी ग्रुप 2 भर्ती 2022

Madhya Pradesh Professional Examination Board, Bhopal (MPPEB) Group 2 (sub-group 4) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसी के साथ जो उम्मीदवार पटवारी पद पर भर्ती के लिए इच्छुक थे, उनका इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि आवेदन लिंक अभी एक्टिव नहीं किया गया है। बता दें, मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल इस भर्ती अभियान के माध्यम से 3500 रिक्तियों को भरेगा।

इच्छुक उम्मीदवार लिंक सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in के माध्यम से रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 05 जनवरी, 2023 से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है। उम्मीदवार 24 जनवरी, 2023 तक सुधार करने के लिए अपने आवेदन पत्र को संपादित यानी एडिट कर सकेंगे।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, समूह 2 के 3500 या इससे ज्यादा भी रिक्तियों को भरा जा सकता है। आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन पत्र का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

कब शुरू होगी MPPEB Group 2 examination 2022

शेड्यूल के अनुसार, एमपीपीईबी ग्रुप 2 परीक्षा 2022 15 मार्च से शुरू होगी और यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी - शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

सुबह के सत्र के लिए, उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच और दोपहर के सत्र के लिए, उन्हें दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

MPPEB Group 2 Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, एमपीपीईबी ग्रुप 2 भर्ती आवेदन के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें (सक्रिय होने के बाद)।
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन भरें और सबमिट करें।

MPPEB Group 2 Recruitment 2022 application fees

एमपीपीईबी ग्रुप 2 भर्ती 2022 के तहत आवेदन शुल्क के तौर पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article