जॉब्स

Dock Yard Recruitment 2024: मझगांव डॉक यार्ड में नौकरी पाने का मौका, 500 से ज्यादा वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Mazagon Dock Yard Recruitment 2024: मझगांव डॉक यार्ड में अप्रेंटिस के खाली पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 518 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाना होगा।

Image

Mazagon Dock Yard में नौकरी पाने का मौका

Mazagon Dock Yard Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। मझगांव डॉक यार्ड में अप्रेंटिस के खाली पदों पर बंपर वैकेंसी (Mazagon Dock Yard Apprentice Recruitment) निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 518 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाना होगा।

मझगांव डॉक यार्ड में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इसमें आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन का तरीका, योग्यता और स्टाइपेंड या सैलरी की डिटेल्स आगे देख सकते हैं।

Dock Yard Apprentice के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में ITI Certificate होना जरूरी है। जैसे इलेक्ट्रिशियन के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज से ITI in Electrician या डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिशियव की योग्यता रखने वाले ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वेल्डर, मैकेनिक, ड्राफ्टमैन, स्ट्रक्चरल फिटर और कारपेंटर जैसे पदों पर भर्तियां होने वाली है।

कैसे करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancy के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Mazagon Dock Yard Recruitment 2024 for Apprentice Post के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Mazagon Dock Yard Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कितना होगा स्टाइपेंड?

अप्रेंटिस के पद पर सैलरी नहीं स्टाइपेंड मिलता है। इस वैकेंसी में ग्रुप ए पदों पर सेलेक्ट होने वालों को पहले 3 महीने तक 3000 रुपये इसके बाद 9 महीने 6000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा बी ग्रुप के कैंडिडेट्स को 8050 रुपये और 7700 रुपये स्टाइपेंड राशि मिलेगी। वहीं, ग्रुप सी के कैंडिडेट्स को 2500 रुपये शुरुआत के तीन महीने में और 5000 रुपये 9 महीने तक मिलेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article