जॉब्स

High Court Recruitment 2024: हाईकोर्ट में 2300 से ज्यादा वैकेंसी, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, यहां भरें फॉर्म

Madras High Court Recruitment 2024: मद्रास हाईकोर्ट में ग्रेुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2329 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Madras High Court की ऑफिशियल वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाना होगा।

Image

High Court Recruitment

Photo : iStock

Madras High Court Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। मद्रास हाईकोर्ट में ग्रेुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2329 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Madras High Court की ऑफिशियल वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाना होगा।

मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मई 2024 तक का समय दिया गया था। अब एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 26 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Madras High Court Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Madras High Court Various Post Vacancy के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कब होगी परीक्षा?

अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मद्रास हाईकोर्ट भर्ती 2024 नोटिफिकेशन मेंपात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया जैसी आवश्यक जानकारी शामिल है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि यानी 26 जून से पहले अपने आवेदन जमा करने होंगे। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों को परीक्षा में बैठने के लिए कहा जाएगा। परीक्षा का आयोजन जुलाई या अगस्त में हो सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के माध्यम से ड्राइवर, कॉपीइस्ट अटेंडर और ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा सफाई कर्मचारी/मेहतर, माली, चौकीदार/नाइटवॉचमैन, नाइटवॉचमैन - मसालची, वॉचमैन - मसालची, स्वीपर - मसालची, वाटरमैन/वॉटरवूमन, और मसालची जैसे पदों पर भर्तियां होंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article