जॉब्स

LIC HFL Recruitment 2024: एलआईसी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

Sarkari Naukri in LIC: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। एलआईसी के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जूनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को LIC HFL की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाना होगा।

Image

LIC में सरकारी नौकरी

Photo : Times Now Digital

Sarkari Naukri in LIC: जीवन बीमा निगम के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में नौकरी पाने का मौका है। जूनियर असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्ती (LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती में आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाना होगा। इसमें आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, योग्यता, आयु सीमा और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

एनआईसी के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

LIC HFL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर LICHFL Junior Assistant Exam 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब New Registration पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

LIC HGL Junior Assistant Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

LIC HFL Vacancy Application Fees

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, EWS समेत सभी वर्ग के लिए फीस 800 रुपये ही हैं। इसमें फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं।

LIC Junior Assistant Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी

एलआईसी की इस वैकेंसी में जूनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 फीसदी रिजल्ट के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 28 साल से कम मांगी गई है। वहीं, इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 20,000 रुपये से 35,200 रुपये तक सैलरी होगी। इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article