JSSC Exam Calendar 2024, JSSC Exam Calendar 2024 PDF Download: झारखंड सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2024 के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर (JSSC Exam Calendar) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर (JSSC Exam Calendar 2024 PDF Download) सकते हैं। इस बार अगस्त माह में दो भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित (JSSC Exam Calendar 2024 PDF) किए जाएंगे।
JSSC Exam Calendar: अगस्त माह में दो रिजल्ट
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगस्त के दूसरे सप्ताह में झारखंड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 और झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। वहीं सितंबर के पहले सप्ताह में झारखंड विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC Expected Exam Date) निर्धारित है। ध्यान रहे यहां परीक्षा व रिजल्ट की तारीख संभावित है। आयोग की ओर से इसमें बदलाव किया जा सकता है। यहां आप परीक्षा का पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।JSSC Exam Calendar 2024 PDF Download
| परीक्षा का नाम (Examination Name) | तारीख (Exam Date) | रिजल्ट (Result) |
| झारखंड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 | संपन्न | अगस्त 2024 |
| झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 | संपन्न | अगस्त 2024, द्वितीय सप्ताह |
| झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोहिता परीक्षा 2024 | प्रक्रियाधीन | सितंबर 2024, प्रथम सप्ताह |
| महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 | जुलाई 2024, अंतिम सप्ताह | सितंबर 2024, तृतीय सप्ताह |
| झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 | अगस्त 2024, तृतीय सप्ताह | सितंबर 2024, तृतीय सप्ताह |
| झारखंड पारामेडिकल संयपक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 | सितंबर 2024, प्रथम सप्ताह | अक्टूबर 2024 |
| झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 | सितंबर 2024 का अंतिम सप्ताह | नवंबर 2024, तृतीय सप्ताह |
| उत्पाद सिपाही प्रतियोहिता परीक्षा 2023 | - | - |
| आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 | - | - |
