जॉब्स

Jharkhand Police Constable Recruitment 2024: पुलिस कांस्टेबल के 4919 पदों पर भर्ती, जानें कब तक और कैसे करना है आवेदन

Jharkhand Police Constable Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 4919 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Jharkhand Police Constable Recruitment 2024

Jharkhand Police Constable Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पुलिस कांस्टेबल (Jharkhand Police Constable Recruitment 2023) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Police Constable Bharti 2024

झारखंड पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलाव मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।

Jharkhand Police Recruitment 2024: जानें सैलरी

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के कुल 4919 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें रेगुलर के 3799 पद और बैकलॉग में 1120 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

Jharkhand Police Constable Exam: कैसे होगा चयन

झारखंड पुलिस कांस्टेबल का चयन फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा। दोनों ही पेपर के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। ध्यान रहे कि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article